Sunday 27 June 2021

141 - जीवन क्या है ?


एक पवित्र यज्ञ। लेकिन उन्ही के लिए जो सत्य के लिए स्वयं की आहुति देने को तैयार होते है।

एक अमूल्य अवसर। लेकिन उन्ही के लिए जो साहस, संकल्प और श्रम करते है।

एक वरदान देती चुनौती। लेकिन उन्ही के लिए जो उसे स्वीकारते है, और उसका सामना करते है।

एक महान संघर्ष। लेकिन उन्ही के लिए जो स्वयं की शक्ति को इकट्ठा कर विजय के लिए जूझते है।

एक भव्य जागरण। लेकिन उन्ही के लिए जो स्वयं की निद्रा और मुर्छा से लड़ते है।

एक दिव्य गीत। लेकिन उन्ही के लिए जिन्होंने स्वयं को परमात्मा का वाद्य बना लिया है। अन्यथा जीवन एक लंबी और धीमी मृत्यु के अतिरिक्त कुछ नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts