गुरुबॉक्स चैनल महान संतों और उनकी शिक्षाओं को समर्पित है। गुरुबॉक्स का लक्ष्य लोगों को अधिक भजन और सिमरन/ध्यान के लिए प्रेरित करना है।
Friday 16 February 2018
009 - किस वजह से ये इंसान आज बहुत कुछ भुगत रहा ?
एक भक्त ईश्वर से: - "मुझे जीवन भर सुखशांति चाहिये।"
ईश्वर ने तुरंत हां कर दी।
भक्त......"मुझे परिवार का भी जिंदगी भर सुख चैन चाहिये"।
ईश्वर ने तुरंत हां कर दी।
फिर भक्त..."मुझे अपने रिश्तेदारों की भी सलामती चाहिये।"
ईश्ववर ने हां कर दी।
भक्त बहुत प्रसन्न हुआ कहा .....मुझे मेरे जीवन में कोई दुःख तकलीफ नही चाहिये।
ईश्वर ने तुरंत हामी भर दी।
भक्त बोला... .."आपकी कोई शर्त ?"
ईश्वर हंसे और बोले ...बस छोटी सी.....रोज सिर्फ एक घंटा नाम सिमरन...।
भक्त बोला...मैं ये नही कर सकता.।
ईश्वर बोले
"तेरे एक घंटा नाम सिमरन के बदले मैं तुझे तेरे, तेरे परिवार, और रिश्तेदारों को उम्र भर सुख चैन खुशियां देने का वादा करता हूं।" जिंदगी में तुझे कोई दुख दर्द तकलीफ नही होगी। तुम हर टेंशन से मुक्त रहोगे।
भक्त बोला...ना बाबा ना, मैं एक घंटा नाम सिमरन नही कर सकता.
ईश्वर बोले......एक बार फिर सोच लो।
भक्त.."नहीं होगा।
तब से आज तक ये इंसान दुख दर्द तकलीफें भुगत रहा है। वो नाम दान तो ले लेता है। ईश्वर से वादा भी करता है...दावा तक करता है। पर सिर्फ एक घंटा नाम सिमरन नही कर सकता।
ईश्वर कहते है...
"यह इंसान भी अजीब है..
ढाई घंटे फिल्म देख सकता है।
ढाई घंटे डाक्टर के पास जाकर लाईन में बैठ सकता है।
ढाई घंटे योगा तक कर सकता है, अपनी तबियत ठीक करने के लिये।
पूरा पूरा दिन ट्रेन में सफर कर सकता है।
पार्टियों में घंटों टाईम-पास कर सकता है।"
लेकिन.................
*जो ईश्वर मात्र एक घंटा नाम सिमरन के बदले मनुष्य के हर दुख दर्द तकलीफ संकट बीमारियां तक दूर करने की गारंटी देता हैं।जिंदगी में खुशियां ही खुशियाँ लाने का वादा करता है। उसकी यह छोटी सी शर्त इस इंसान को मंजूर नहीं है।*
शायद...........
इसी वजह से ये इंसान आज, बहुत कुछ, भुगत रहा है।
.....हो सके तो नाम सिमरन जरुर करें। अपने लिए अपनी आत्मा के कल्याण के लिए..
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Popular Posts
-
Qus→ जीवन का उद्देश्य क्या है ? Ans→ जीवन का उद्देश्य उसी चेतना को जानना है – जो जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त है। उसे जानना ही मोक्ष ह...
-
मै बहादुर चंद (वकील) सुपुत्र श्री मनी राम जी बिश्नोई (सिहाग) माता श्रीमती मनोहरी देवी गाँव चौटाला तहसील मंडी डबवाली जिला सिरसा(ह...
-
सत्संग तो वो दर्पण है जो मनुष्य के चरित्र को दिखाता है मनुष्य के जीवन मे अशांति ,परेशानियां तब शुरु हो जाती है जब मनुष्य के जीवन मे ...
-
एक आदमी के घर भगवान और गुरु दोनो पहुंच गये। वह बाहर आया और चरणों में गिरने लगा। वह भगवान के चरणों में गिरा तो भगवान बोले – रुको रुको पह...
-
लाहौर में लाहौरी और शाहआलमी दरवाजों के बाहर कभी एक बाग़ था। वहाँ एक फ़क़ीर था। उसके दोनों बाज़ू नहीं थे। उस बाग़ में मच्छर भी बहु...
-
एक बार किसी ने कबीर जी से पूछा किसको भज रहे हो जी? कबीर जी ने कहा " राम जी को" फिर उसने पूछा "कौन से राम जी को ?
-
किसी व्यक्ति को बहुत जोरो की प्यास लगी हो वह प्यास के मारे तड़प रहा हो उसे पानी न मिल रहा हो अन्य तमाम प्रकार के पेय पदार्थ उसे पिलाये जा...
-
1. जो व्यक्ति लगातार अंदर सिमरन - अभ्यास करते रहने की आदत डाल लेता है , उसे बड़ा सुकून मिलता है और उसे लगातार सिमरन कर...
-
किसी गाँव में एक ताले की दुकान थी, ताले वाला रोजाना अनेकों ताले तोडा करता और अनेकों चाबियाँ भी बनाया करता था।ताले वाले की दुकान में एक बच्चा...
-
एक फकीर अरब मे हज के लिए पैदल निकला। रात हो जाने पर एक गांव मे शाकिर नामक व्यक्ति के दरवाजे पर रूका। शाकिर ने फकीर की खूब सेवा किया।...
Yes Simran is must for every one.
ReplyDeleteright
ReplyDeletethanks Ram jee for reading and comments.
DeleteSURAJ KI KIRNO SE PHELY UTHA KRRO ISHWAR KA SUMIRAN KIYA KARO.
ReplyDeleteISHWAR KI BHAGKTI SE HE JEEWAN HOG SAFAL .
SUMIRAN ME SAB KUCH H SAMAYA.