Friday 1 December 2017

005 - हमे गुरू की आवश्यकता क्यों है ?



उन्नीसवीं सदी से पहले हर किसी के लिए गुरू बनाना जरूरी समझा जाता था। जो गुरू ना धारण करे वो निगुरा होता और उसके हाथ से दान कोई नहीं लेता, निगुरे के हाथों कोई पानी नहीं पीता था।

कबीर जी राम नाम के सिमरन में तो लग गए परन्तु अभी तक उन्होंने भजन और विद्या का गुरू किसी को 

Thursday 23 November 2017

004 - परमात्मा का हम जीवों के साथ इतना प्यार क्यों है ?



बाबा फरीद की माँ ने कहा बेटा घर में शक्कर नहीं है। बाज़ार से शक्कर ले आ। बाबा फरीद जी ने पूछा, माँ कितनी शक्कर ले आऊँ? माँ ने कहा, एक पाव ही काफी है।

Saturday 11 November 2017

003 - Meditation क्यों करना चाहिए ?


Meditation  में क्या ताकत है? साधना का क्या महत्व है….?
जब 100 लोग एक साथ साधना करते है तो उत्पन्न लहरें 5 कि.मी.तक फैलती है और नकारात्मकता नष्ट कर सकारात्मकता का निर्माण करती है।
आईस्टांईन नें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कहा था के एक अणु के विधटन से लगत के अणु का विधटन होता है,इसी को हम अणु विस्फोट कहते है। यही सुत्र हमारे ऋषि, मुनियों ने हमें हजारो साल पहले दिया था।
आज पृथ्वी पर केवल 4% लोंग ही ध्यान करते है लेकिन बचे 96% लोंगो को इसका पॉजिटिव इफेक्ट होता है। अगर हम भी लगातार 90 दिनो तक ध्यान करे तो इसका सकारात्मक प्रभाव हमारे और हमारे परिवार पर दिखाई देगा।
अगर पृथ्वी पर 10% लोंग ध्यान करनें लगे तो पृथ्वी पर विद्यमान लगभग सभी समस्याओं को नष्ट करने की ताकत ध्यान में है। उदारहण के लिए हम बात करे तो महर्षि महेश योगी जी ने सन् 1993 में वैज्ञानिकों के समक्ष यह सिद्ध
किया था।।
हुआ यू कि उन्होने वॉशिंगटन डि सी में 4000 अध्यापको को बुलाकर एक साथ ध्यान(मेडिटेशन) करने को कहा और चमत्कारीक परिणाम यह था कि शहर का क्राईम रिपोर्ट 50% तक कम हुवा पाया गया। वैज्ञानिकों को कारण समझ नहीं आया और उन्होनें इसे  “महर्षि इफेक्ट” यह नाम दिया।

“जरुरत है ध्यान से स्वत: को खोजनें की”



002 - गुरु से गुरु की ही क्यों माँगना चाहिये ?

दुनिया के राज्य का मोल।  गुरु से गुरु की ही मांग कीजिये  , कियुंकी जब वह  आपको  यह बख्शिश कर देते है  तो फिर उनके साथ ही  सारी चीजे मिल जाती है ।

001 - आध्यात्मिक - प्रश्न और उत्तर

Qus→ जीवन का उद्देश्य क्या है ?
Ans→ जीवन का उद्देश्य उसी चेतना को जानना है – जो जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त है। उसे जानना ही मोक्ष है..!!
Qus→ जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त कौन है ?
Ans→ जिसने स्वयं को, उस आत्मा को जान लिया – वह जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त है..!!
Qus→संसार में दुःख क्यों है ?
Ans→लालच, स्वार्थ और भय ही संसार के दुःख का मुख्य कारण हैं..!!
Qus→ ईश्वर ने दुःख की रचना क्यों की ?
Ans→ ईश्वर ने संसार की रचना की और मनुष्य ने अपने विचार और कर्मों से दुःख और सुख की रचना की..!!
Qus→ क्या ईश्वर है ? कौन है वे ? क्या रुप है उनका ? क्या वह स्त्री है या पुरुष ?
Ans→ कारण के बिना कार्य नहीं। यह संसार उस कारण के अस्तित्व का प्रमाण है। तुम हो, इसलिए वे भी है – उस महान कारण को ही आध्यात्म में ‘ईश्वर‘ कहा गया है। वह न स्त्री है और ना ही पुरुष..!!
Qus→ भाग्य क्या है ?
Ans→हर क्रिया, हर कार्य का एक परिणाम है। परिणाम अच्छा भी हो सकता है, बुरा भी हो सकता है। यह परिणाम ही भाग्य है तथा आज का प्रयत्न ही कल का भाग्य है..!!
Qus→ इस जगत में सबसे बड़ा आश्चर्य क्या है ?
Ans→ रोज़ हजारों-लाखों लोग मरते हैं और उसे सभी देखते भी हैं, फिर भी सभी को अनंत-काल तक जीते रहने की इच्छा होती है..इससे बड़ा आश्चर्य ओर क्या हो सकता है..!!
Qus→किस चीज को गंवाकर मनुष्य धनी बनता है ?
Ans→ लोभ..!!
Qus→ कौन सा एकमात्र उपाय है जिससे जीवन सुखी हो जाता है?
Ans → अच्छा स्वभाव ही सुखी होने का उपाय है..!!
Qus → किस चीज़ के खो जाने पर दुःख नहीं होता ?
Ans → क्रोध..!!
Qus→ धर्म से बढ़कर संसार में और क्या है ?
Ans → दया..!!
Qus→क्या चीज़ दुसरो को नहीं देनी चाहिए ?
Ans→ तकलीफें, धोखा..!!
Qus→ क्या चीज़ है, जो दूसरों से कभी भी नहीं लेनी चाहिए ?
Ans→ इज़्ज़त, किसी की हाय..!!
Qus→ ऐसी चीज़ जो जीवों से सब कुछ करवा सकती है ?
Ans→मज़बूरी..!!
Qus→ दुनियां की अपराजित चीज़ ?
Ans→ सत्य..!!
Qus→ दुनियां में सबसे ज़्यादा बिकने वाली चीज़ ?
Ans→ झूठ..!!
Qus→ करने लायक सुकून का कार्य ?
Ans→ परोपकार..!!
Qus→ दुनियां की सबसे बुरी लत ?
Ans→ मोह..!!
Qus→ दुनियां का स्वर्णिम स्वप्न ?
Ans→ जिंदगी..!!
Qus→ दुनियां की अपरिवर्तनशील चीज़ ?
Ans→ मौत..!!
Qus→ ऐसी चीज़ जो स्वयं के भी समझ ना आये ?
Ans→ अपनी मूर्खता..!!
Qus→ दुनियां में कभी भी नष्ट/ नश्वर न होने वाली चीज़ ?
Ans→ आत्मा और ज्ञान..!!
Qus→ कभी न थमने वाली चीज़ ?
Ans→ समय

Popular Posts