बड़ी इलाइची खाने के फायदे

🌻1. इन्फेक्शन से बचाए

बड़ी इलाइची में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर के 14 प्रकार के बैक्टीरिया नष्ट हो सकते हैं। इसलिए बड़ी इलाइची को खाने से वायरल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचने में मदद मिलती हैं।स्नेहा समुह

🍂2. दांतों और मसूड़ो के लिए फायदेमंद

बड़ी इलाइची को खाने का फायदा यह भी की इससे दांतों और मसूड़ो के संक्रमण से निजात मिलती हैं। साथ ही इससे मूंह से आने वाली बदबू भी समाप्त हो जाती हैं।

🍃3. बेहतरीन detox का काम करे

बड़ी इलाइची शरीर के लिए बेहतरीन detox का काम भी करती हैं। इसके सेवन से शरीर की अंदरूनी सफाई हो जाती हैं और शरीर से ज़हरीले तत्व बाहर निकल जाते हैं। जिससे शरीर को स्वस्थ्य रखने में आसानी होती हैं।

🏵️4. पाचन दुरुस्त बनाये

Gastrointestinal system के लिए बड़ी इलाइची खास करके लाभदायक होती हैं। इससे पुरे पाचन तंत्र पर अच्छा प्रभाव पड़ता हैं। इसे खाने से एसिडिटी की समस्या से आराम मिलता हैं। इसे नियमित रूप से खाने पर गैस्ट्रिक अल्सर और हाजमे से जुड़ी अन्य समस्याएं होने की सम्भावना काफी कम हो जाती हैं।स्नेहा समुह


🥀5. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाये

बड़ी इलाइची विटामिन सी और जरूरी मिनरल्स से भरी हुई हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता हैं, जिससे आप सेहतमंद बने रहते हैं।

🍂6. किडनी की बिमारियों से बचाव करे

बड़ी इलाइची यूरिनरी हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। यह बेहतरीन डाईयुरेटिक भी हैं। इसे खाने से न सिर्फ युरीनेशन ठीक रहता हैं, बल्कि गुर्दों से जुड़ी हुई बीमारियाँ भी कोसों दूर रहती हैं। बड़ी इलाइची किडनी के लिए काफी ज्यादा लाभकारी हैं।

🌷7. दिल के लिए फायदेमंद

यह दिल के लिए रोगियों के लिए उपयोगी हैं। इसे नियमित रूप से भोजन में लेने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता हैं। बड़ी इलाइची को खाने का लाभ यह हैं की इससे दिल को हेल्दी और तंदरुस्त बनाये रखने में मदद मिलती हैं। यह धमनियों में खून को जमने नहीं देती हैं, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने का ख़तरा काफी कम हो जाता हैं।

🌾8. फेफड़ो के लिए फायदेमंद

यह फेफड़ों के रोग जैसे की दमा और साँस से जुड़ी बिमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए खास तौर पर फायदेमंद होती हैं। इसे नियमित रूप से खाने पर कुकुर खांसी, फेफड़ों का सिकुड़ना, दमा, टी.बी., फेफड़ो की सूजन आदि में फायदा होता हैं।

9🍁. स्किन को चमकदार बनाये

बड़ी इलायची का सेवन करने से स्किन चमकदार बनने लगती हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो स्किन एलर्जी के इलाज में मदद करते हैं।
🌺स्नेहा आयूर्वेद ग्रुप

🌼10. एंटीऑक्सीडेंट का खज़ाना

यह एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत हैं। इसमें 2 प्रकार के एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, लेकिन मुख्य रूप से एंटी-कैंसर एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसके सेवन से कोलन कैंसर, ओवेरियन कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में मदद मिलती हैं। यह कैंसर सेल्स के निर्माण और उसके विकास को रोक देती हैं।

🌻11. दर्द से आराम दिलाये

बड़ी इलाईची दर्द में रामबाण औषधि की तरह काम करती हैं। यह विशेष करके सिरदर्द को दूर करने की क्षमता रखती हैं। इससे खुशबूदार तेल बनाया जाता है, जिसे सिर पर लगाने से टेंशन, थकान और सिरदर्द की प्रॉब्लम से आराम मिलता हैं।

🥀12. बालों के लिए लाभकारी

बड़ी इलाइची बालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती हैं। इसके सेवन से बाल लम्बे, काले, घने और मजबूत बनने लगते है। इसमें उपस्तिथ तत्व बालों को पोषण प्रदान करते हैं। जिससे बालों को ज़बरदस्त फायदा होता हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts