- गुरु नानक देव जी का मानना था कि भगवान एक है और वह हर जगह विघमान हैं।
- गुरु नानक देव जी कहते थे कि हमें हमेशा लोभ का त्याग करना चाहिए और मेहनत से धन कमाना चाहिए।
- जरूरतमंदो की सहायता के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिेए।
- पैसों को कभी अपने ह्रदय से लगाकर नहीं रखना चाहिए उनका स्थान हमेशा जेब में ही होना चाहिए।
- गुरु नानक देव जी पुरुष और स्त्री में कोई फर्क नहीं करते थे उनके अनुसार कभी भी हमें महिलाओं का अनादर नहीं करना चाहिए।
- तनाव मुक्त रहकर हमें अपने कर्म को निरंतर करते रहना चाहिए और हमेशा खुश रहना चाहिए।
- सबसे पहले खुद की बुराइयों और गलत आदतों पर विजय पाने की कोशिश करनी चाहिए।
- हमें हमेशा अच्छे और विनम्र सेवाभाव से अपना जीवन गुजारना चाहिए क्योंकि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है इसलिए कभी भी मनुष्य को अहंकार नहीं करना चाहिए।
- सभी मनुष्यों को प्रेम, एकता, समानता और भाईचारा का संदेश देना चाहिए। जब मन पाप और लज्जा से अपवित्र हो जा़ए तब ईश्वर का नाम लेने से वह स्वच्छ हो जाता है।
- इक ओंकार का नारा गुरु नानक देव जी ने ही दिया था और वो कहते थे कि सबका पिता एक है इसलिए सभी लोगों को एक दूसरे से प्रेम करना चाहिए।
गुरुबॉक्स चैनल महान संतों और उनकी शिक्षाओं को समर्पित है। गुरुबॉक्स का लक्ष्य लोगों को अधिक भजन और सिमरन/ध्यान के लिए प्रेरित करना है।
Pages
▼
No comments:
Post a Comment